Home » भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, फरार दो की तलाश जारी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, फरार दो की तलाश जारी

बिलासपुर/सरकंडा। थाना सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक काले रंग की कार पंजीयन क्र. CG 04 QD 9753  को बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास रोका गया।

कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की से 520 नग अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप ‘ऑनरेक्स’ (कुल वजनी 85.02 किग्रा, अनुमानित कीमत ₹1,04,780/-) रूपये बरामद किया गया। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप रखने व बिक्री करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर प्रतिबंधित सीरप के साथ एक कार, 3 नग मोबाईल भी जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में  मिथुन बघेल,  उम्र 28 वर्ष, निवासी- ग्राम भुंडा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर व अमन कुमार चौबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी- गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़ा गया है। वहीं आरोपी  राजा भोई एवं नीरज पटेल (बिक्री हेतु कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपियों के विरूद्ध  धारा 21, 22, 29 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत  कार्रवाई की गई है। थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Search