धमतरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी, विकासखंड मगरलोड में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ शराब का सेवन कर विद्यालय आने, शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने और अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली थी।
इसके अलावा वे 1 मार्च से 5 अप्रैल 2026 और 16 जून से 23 जून 2026 तक बिना अनुमति या अवकाश आवेदन के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे। इस संबंध में विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। विभाग के अनुसार उनके द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। विभाग ने संबंधित शिक्षक के इस कृत्य को पद की गरिमा के विपरीत, नैतिक पतन, कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता माना और निलंबन की कार्रवाई की।







