Home » तिब्बत में आपदा की तस्वीरें और वीडियो हटवा रहा चीन, मौतों के आंकड़ों पर भी सेंसरशिप
दुनिया

तिब्बत में आपदा की तस्वीरें और वीडियो हटवा रहा चीन, मौतों के आंकड़ों पर भी सेंसरशिप

न्यूयॉर्क। तिब्बत और नेपाल में आई विनाशकारी आपदा के बीच जहां दोनों देशों में राहत और बचाव अभियान जारी है, वहीं तिब्बत में आपदा से जुड़ी सूचनाओं पर चीन ने सख्त पहरा लगा दिया है।

चीनी सेंसर इंटरनेट मीडिया से आपदा की तस्वीरें और वीडियो हटा रहे हैं। सरकारी मीडिया के पत्रकारों और इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसरों को भी आधिकारिक घोषणा होने तक मृतकों और लापता लोगों की संख्या की रिपोर्टिंग नहीं करने की हिदायत दी गई है।

आपदा के बाद चीन में अधिकारियों ने उन लोगों पर भी कार्रवाई की है, जिन्होंने मृतकों और लापता लोगों की संख्या को लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए। प्रशासनिक कार्रवाई में जुर्माना और हिरासत जैसे कदम शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ मामलों में 150 डॉलर तक का जुर्माना या 10 दिन तक की हिरासत का प्रविधान लागू किया गया है।

नेपाल और तिब्बत में आपदा की कवरेज के तरीके में बड़ा अंतर भी सामने आया है। नेपाल में विदेशी पत्रकार प्रभावित इलाकों में जाकर स्थानीय लोगों और परिवारों से बातचीत कर रहे हैं, जबकि तिब्बत में विदेशी पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से रिपोर्टिंग की अनुमति नहीं है। चीन सरकार इन आरोपों को दुर्भावनापूर्ण अटकलें बताकर खारिज करती रही है।

Search