Home » खरोरा में ट्रक-क्रेटा की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
छत्तीसगढ़

खरोरा में ट्रक-क्रेटा की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि एक की गई जान

हादसे में शिवम साहू की मौत हो गई। वहीं कार में सवार ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर किस वजह से हुई।

रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर आवाजाही जारी

हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Search