अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर बने श्री कृष्णा रिसोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने वहां अचानक धावा बोल दिया। रिसोर्ट के बंद कमरों में चल रहे इस अवैध और संदिग्ध खेल का पर्दाफाश होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूत्रों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस महफिल में शामिल होने वाले कोई आम लोग नहीं, बल्कि शहर के तथाकथित संभ्रांत और प्रमुख चेहरे बताए जा रहे हैं। ऐशो-आराम के माहौल में डूबे इन रईसों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि पुलिस का यह शिकंजा इतनी जल्दी उन तक पहुंच जाएगा।
थाना मडराक पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी आपत्तिजनक सामग्री और साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रिसोर्ट में इस तरह की गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें रिसोर्ट प्रबंधन की क्या मिलीभगत थी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अलीगढ़ के रईसों और रिसोर्ट संचालकों में खौफ का माहौल साफ देखा जा सकता है।







