जगदलपुर। सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के दौरान जवानों को एक बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले में अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया पुराना हथियार डंप बरामद किया गया है। यहां से 10 राइफल, बीजीएल शेल, कारतूस और करीब दो किलो विस्फोटक जप्त किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान अदनार के जंगल में नक्सलियों द्वारा वर्षों पहले छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई।
सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से डंप कर छिपाई गई हथियार और विस्फोटक सामग्री लगातार बरामद की जा रही है।







