Home » अनुपम खेर ने नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर जताया गहरा दुख, तबाही देख बोले- ‘बेबस महसूस कर रहा हूं’
मनोरंजन

अनुपम खेर ने नेपाल की विनाशकारी बाढ़ पर जताया गहरा दुख, तबाही देख बोले- ‘बेबस महसूस कर रहा हूं’

अनुपम खेर ने नेपाल में हुई तबाही पर दुख जाहिर किया है।  इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश के साथ अनुपम खेर ने लिखा, ‘मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूं! नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। जानें चली गईं। परिवार उजड़ गए। घर बह गए। बेबस जानवर तबाही की चपेट में आ गए। यह सोचना ही दिल दहला देने वाला है कि कैसे कुछ ही पलों में किसी की अपनी कही जाने वाली हर चीज गायब हो सकती है।’

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से आ रही तस्वीरों को देखकर महसूस हुई बेबसी के बारे में बात की। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के एक्टर ने आगे कहा, ‘इन सीन्स को देखकर मुझे बहुत बेबसी महसूस हो रही है, जिसने अपना कोई करीबी खो दिया हो, उसे दिलासा देने के लिए क्या शब्द हो सकते हैं? मेरा दिल उन दुखी परिवारों और उन सभी लोगों के साथ है जो इस डर और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं।

मैं नेपाल के लोगों और सीमा पार तिब्बत में प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, जो लोग अभी भी मदद का इंतजार कर रहे हैं। उन तक मदद पहुंचे, जो लोग अपने अपनों को ढूंढ रहे हैं, वे उन्हें सुरक्षित पाएं और जिन्होंने सब कुछ खो दिया है। उन्हें सहारा, आश्रय और मदद का हाथ मिले। मुझे उम्मीद है कि दुनिया मदद के लिए एकजुट होगी। सहानुभूति के साथ, तत्परता के साथ और हममें से हर कोई जो कुछ भी दे सकता है उसके साथ। इस अकल्पनीय दुख के समय में आइए हम यह सुनिश्चित करें कि वे खुद को अकेला महसूस न करें।’

Search

Archives