वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य मार्केट स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बलरामपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले में दबिश देकर चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों और चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की 14.175 किलोग्राम चांदी की सिल्ली, घटना में प्रयुक्त पिकअप और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि वाड्रफनगर के अरविंद सोनी की अरविंद ज्वेलर्स से 16 अगस्त की रात चोरी हुई थी। 16 अगस्त की रात दुकान बंद कर वे सो गए थे। 17 अगस्त की सुबह शटर टूटा मिला था और करीब 20 किलो चांदी, 50 ग्राम सोना, 10 किलो गिलट जेवर और 18 हजार नकदी चोरी हो गई थी।
60 हजार किलो में बेचा चांदी
चोरी में ये थे शामिल
- सोनू कुमार पिता उपेंद्र चौधरी ( 21) संबूडीहरी थाना दिनारा, रोहतास।
- शंकर चौधरी पिता दरोगा चौधरी (55) अलीगंज थाना सूरजपुरा रोहतास।
- नरेंद्र चौधरी पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी ( 40) डिहरी थाना दिनारा, रोहतास।
- लीलू चौधरी पिता उमा चौधरी (19) सीताबिगहा, सासाराम रोहतास।
- राजकुमार चौधरी पिता सुनील चौधरी (20) चिलबिला थाना दिनारा रोहतास।
- अंगद चौधरी पिता स्व. रामप्रवेश चौधरी (24) संबूडीहरी थाना दिनारा रोहतास।
- सुनील कुमार सोनी ( 38) निवासी दिनारा जिला रोहतास (बिहार) ने चोरी का सामान खरीदा था।







