बुधवार 26 अगस्त 2026 को श्रावण शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शोभन योग और श्रवण नक्षत्र में किये जाने वाले कुछ खास उपाय जीवन की अलग-अलग परेशानियों को दूर करने और सफलता की राह आसान करने में मददगार होते हैं।
तरक्की के लिए उपाय: अगर आप अपनी जिंदगी में तरक्की को तेज रफ़्तार से बढ़ाना चाहते है तो आज सफेद रंग के फूल वाले पौधे की जड़ में पानी डालें। साथ ही मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें।
साथी की कामयाबी का उपाय: आज कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मंदिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें और पूरा दिन पूजाघर में ही रहने दें। अगले दिन स्नान के बाद उस वस्तु को अपने पास रखें या उसे उपयोग में ला सकते हैं।
इस उपाय से बढ़ेगा रुतबा: अगर आप समाज में एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मंदिर में दान करें। वहीं, अगर आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो आज रात अपने सिरहाने के पास एक बर्तन में पानी भरकर रखें। अगली सुबह उस पानी को पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।
वैवाहिक जीवन में मिठास का उपाय: आज के दिन पूजा के समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर गणेश भगवान के मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं।
संगीत में उन्नति का उपाय: अगर आप संगीत के क्षेत्र में खूब तरक्की की कामना रखते हैं, तो आज एक मिट्टी के दिये में 2 कपूर जलाकर मां सरस्वती के आगे रखें। साथ ही देवी मां को ताजे पुष्प चढ़ाएं।
नौकरी की परेशानी से राहत का उपाय: नौकरी से जुड़ी परेशानियों से राहत पाना है, तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल के लड्डू बनाकर भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, घी और पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें। वहीं, अगर ऑफिस में काम करने में दिक्कतें आ रही हैं, तो आज के दिन सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की पूजा करके मंदिर में रखें।
डिस्क्लेमर : उक्त लेख धार्मिक आस्था व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Today Studio उत्तरदायी नहीं है।







