Home » कोरबा में टापू पर 3 युवक फंसे, रातभर चला रेस्क्यू, आज भारी बारिश का अलर्ट
कोरबा छत्तीसगढ़

कोरबा में टापू पर 3 युवक फंसे, रातभर चला रेस्क्यू, आज भारी बारिश का अलर्ट

कोरबा। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। आज कई इलाकों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। बस्तर संभाग में कई जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हुई।

भारी बारिश के बीच कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में तीन युवक टापू पर फंस गए हैं। रातभर एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन जलस्तर कम नहीं होने के कारण तीनों युवकों को अभी तक सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौजूद हैं और युवकों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।

कोरबा में नदी-नाले उफान पर

सोमवार दोपहर से हुई मूसलाधार बारिश के कारण कोरबा में कई नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। दादर नाला, मानिकपुर, डिपरा पारा बाईपास और पोड़ीबहार नाला उफान पर हैं। दादर नाला के किनारे स्थित कई घरों में बारिश का पानी घुसने की सूचना है। लगातार बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Search

Archives