तारबाहर पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही
आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियो को पैसा उपलब्ध कराया गया था।
पूर्व में 2 आरोपी एवं 1 विधी से संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया है।
बिलासपुर। तारबाहर पुलिस व एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व में दोे आरोपी व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जा चुका है।
दरअसल प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी 04 जुलाई की सुबह करीब 7.00 बजे अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिताजी का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था। रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था, उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे आये और अश्लील गाली गलौज देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे, की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक एवं आरोपी साहिल सोनकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकाण के आरोपी नवीन पटेल को घेराबंदी करपकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह श्याम कश्यप को जान से मारने के लिए दीपक तिवारी को पैसा उपल्बध कराया था। आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।







