Home » तेलंगाना की फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे
देश

तेलंगाना की फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, नौ झुलसे

शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

हैदराबाद। तेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, रात करीब 10.30 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि एक फार्मा कंपनी में धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही चौटुप्पल से एक दमकल वाहन और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि यह घटना यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दमकल अधिकारी ने बताया, इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। हादसे के बाद पोचमपल्ली मंडल स्थित फार्मा यूनिट में आग लग गई। जिस समय रिएक्टर में विस्फोट हुआ, उस समय कर्मचारी अपनी शिफ्ट बदल रहे थे। दमकल अधिकारी के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमाका किस वजह से हुआ और इसमें किन परिस्थितियों में दो लोगों की जान गई तथा नौ अन्य घायल हुए।

Search

Archives