‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम जिया शंकर ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। उनके बारे में यह अफवाह थी कि वह अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन करण धनक को डेट कर रही हैं। महीनों की अटकलों के बाद जिया ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और हाल ही में अपने शानदार ड्रीमी प्रपोजल की फोटोज शेयर कीं। 5 अगस्त 2026 को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए करण धनक के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। इस कपल ने हरियाली और खूबसूरत नजारों के बीच एक प्राइवेट सेरेमनी में इंगेजमेंट की। जिया ने अपने मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए करण धनक के लिए इमोशनल नोट भी लिखा है।

जिया शंकर ने करण धनक पर लुटाया प्यार : उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और करण के लिए अपना प्यार जताया। जिया ने लिखा, ‘तुम्हारे साथ हुई हर बातचीत, भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, घर जैसा एहसास देती थी। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे को चुना। तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका मैंने जिंदगी भर इंतजार किया था। तुमने मुझे मुश्किल दिनों में भी हंसाया। एयरपोर्ट पर विदाई के समय तुमने मुझे हमेशा थोड़ा और कसकर गले लगाया जैसे तुम्हारा दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो। मेरे शरारती दोस्त, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे ABCD, तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है। मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है। आई लव यू कारण।’
जिया शंकर की डेटिंग लाइफ : अभिषेक मल्हान के साथ कई बार जिया शंकर का नाम जोड़ा जा चुका है। हाल ही में दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए, यूट्यूबर फुकरा इंसान ने इन दावों को बेबुनियाद बताया था।







