‘ओह माय गॉड’ फेम निर्देशक अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ कुछ दिनों में रिलीज होगी। इस फिल्म में हिट गाने ‘छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे…’ भी शामिल किया गया है। इस गाने में फिल्म के बाल कलाकार कमाल का डांस कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी लेकिन बड़ी फिल्मों के आगे पर्याप्त थिएटर स्क्रीन ना मिलने के कारण मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया। अब यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स भी नजर आएंगे।