कोरबा। जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक डॉक्टर के टेबल के नीचे जहरीला कोबरा बैठा हुआ मिला। कर्मचारियों ने सांप देखते ही घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अविनाश यादव रेस्क्यू किट के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल में मरीजों और लोगों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने पूरी सावधानी से कोबरा को पकड़ा। अगर समय पर सांप नजर नहीं आता या कोई उसे मारने की कोशिश करता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से पास के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस तरह मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।अस्पताल प्रशासन ने RCRS टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की है।







