शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सिमगा में कार्यशाला, किशोरी बालिकाओं को किया जागरूक
कोरबा। जिले के पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में सर्वाईकल कैंसर से बचाव हेतु एवं एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में विद्यालय की छात्राओं को किशोरावस्था के उम्र में हो रहें सर्वाईकल कैंसर और उससे बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एचपीवी का टीका ह्यूमन पैपिलोमा वाइरस से बचाता हैं, जो मुख्य रूप से सर्वाईकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का कारण बनता हैं। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को इस उम्र में लगवाने से सबसे प्रभावी होता हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष मुफ़्त एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं। प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित हैं, और बालिकाओं को इस टीका को लगवाने से कोई नुकसान नहीं होगा। इसलिए 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाएं भयमुक्त होकर इस टीका को लगवाएं, यह एचपीवी टीका सर्वाईकल कैंसर जैसी बीमारी से बचने के लिए पूरी तरह से कारगर और सुरक्षित हैं।
विद्यालय की छात्राओं के लिए यह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला बहुत लाभदायक रही, इससे प्रभावित होकर 15 वर्ष से कम आयु की सभी बालिकाओं ने एचपीवी वैक्सीन लगवाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने उपस्थित सभी छात्राओं को स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यशाला में संस्था के व्याख्याता, शिक्षिकाएं – रुखमणि पूरैना,दिव्या कुजूर, मेलन कंवर, पुष्पा कुमारी, रमाकांत कुसरो सहित पालकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।







