बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचार के दौरान जब पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया, तो उसने बताया कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने उसका अपहरण किया और इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। महिला के बयान के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है और घटना की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। इस वारदात में तीन आरोपी शामिल हैं, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।







