नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। इस बीच पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा लिया है।
सूत्रों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में 5 आईपीएस अधिकारी सहित 50 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस हमला करने वालों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला और उनके सामने अपनी मांगें रखी हैं।
इन मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है। वहीं इससे पहले संसद मार्च के दौरान सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि अभिजीत दीपक को पुलिस ने उठा लिया है, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने खुद साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। सीजेपी के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक हुई है।
आज सीजेपी के प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर ये भी आई कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपक ने अपना अनशन खत्म कर दिया। सोनम वांगचुक पहले ही अपना अनशन खत्म करने के लिए कुछ शर्तें रख चुके हैं और अभी भी सफदरगंज हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
10 से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारी घायल : सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में दस से ज्यादा IPS और DANIPS अधिकारी भी शामिल है, जो हालात पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली के अलग अलग इलाकों में तैनात किए गए थे। पुलिस ने बताया कि अभी घायल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से घायल पुलिसकर्मी अभी भी अस्पताल में इलाज शुरू होने की प्रक्रिया में हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में कई पुलिसकर्मियों को फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
आंदोलन चलता रहेगा:अभिजीत दीपक : अभिजीत दीपक ने कहा कि जब तक सोनम वांचूक का अनशन जारी है, आंदोलन चलता रहेगा। लेकिन हमारी प्राथमिकता है कि सोनम सर का अंशन खत्म हो। वहीं सरकार से बातचीत पर दीपके ने कहा भीड देखने के बाद हमें पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने कहा कि आप DM से बात कर लो। मैंने मना कर दिया। फिर कहा कि कमिश्नर से बात करो, मैंने कहा कि कमिश्नर क्या मंत्री का इस्तीफा दिलवा सकता है? उसके बाद हमने कहा कि जेपी नड्डा से बात करेंगे। लीडर ऑफ हाउस से बात करेंगे।







