रायपुर। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश और मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी (येलो व आरेंज अलर्ट) जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण एवं द्रोणिका के प्रभाव से अगले 48 घंटे में अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा तथा मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में अगले तीन घंटे बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।







