Home » दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 10 की मौत
दुनिया

दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से 10 की मौत

नैरोबी। तंजानिया से लगी पश्चिमी केन्या की सीमा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल मिगोरी शहर के हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। उसने राहगीरों मोटरसाइकिल और टैक्सियों पर ट्रक चढ़ा दिया। भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 10 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं।

केन्या समाचार एजेंसी ने कहा कि शनिवार सुबह ट्रक चावल की बोरियों को राजधानी नैरोबी से सीमावर्ती शहर इसिबनिया ले जा रहा था और तेज़ गति से चल रहा था इस दौरान सुबह सात बजे चालक ने ब्रेक पर नियंत्रण खो दिया और पैदल चलने वालों और पार्क की गई मोटरबाइकों को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि चालक ने दुर्घटना से ठीक पहले हेडलाइट्स को फ्लैश करके और वाहन के हॉर्न को बार-बार बजाकर पैदल चलने वालों को सचेत करने का प्रयास किया।

Search

Archives