Home » अज्ञात बंदूकधारियों ने शिविर पर किया हमला, 30 की मौत
दुनिया

अज्ञात बंदूकधारियों ने शिविर पर किया हमला, 30 की मौत

अबुजाः उत्तर-मध्य नाइजीरिया में अज्ञात हमलों ने एक शिविर पर हमला कर दिया। जिसमें अनुमाति 30 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बंदूधारियों द्वारा कल शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में आम नागरिकों पर हमला कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन संदेह स्थानीय चरवाहों पर है, जिनका अतीत में उत्तर-मध्य नाइजीरिया में भूमि को लेकर किसानों से विवाद रहा है। इससे कुछ दिन पहले, राज्य के उमोगिडी गांव में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी।

Search

Archives