Home » रायपुर में दिल दहलाने वाली घटना! एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में दिल दहलाने वाली घटना! एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप

पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित मदनी चौक में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार किराए के मकान में रहता था। घर के अंदर पति, पत्नी और तीन बच्चों के शव मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि परिवार के मुखिया शेख साजिद अली ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कथित रूप से ज़हर दिया और उसके बाद स्वयं फांसी लगा ली। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही होगी।

सूत्रों के मुताबिक, मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर ज़हर सेवन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

इस घटना से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

Search

Archives