Home » भारी बरिश के के कारण रेल परिचालन प्रभावित : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, कुछ ट्रेनें निरस्त
छत्तीसगढ़

भारी बरिश के के कारण रेल परिचालन प्रभावित : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जलभराव, कुछ ट्रेनें निरस्त

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण बिलासपुर रेलवे स्टेशन एवं यार्ड के कई रेल ट्रैकों पर जलभराव हो गया, जिससे रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है तथा कुछ ट्रेनों को मार्ग में ही आंशिक रूप से समाप्त अथवा प्रारंभ किया गया है। कुछ गाड़ियाँ विलंब से भी संचालित की जा रही हैं ।
रद्द होने वाली ट्रेनें:-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को रायगढ़ से चली 68737 रायगढ़-बिलासपुर  मेमू रद्द रही ।
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को बिलासपुर से चली 58214 बिलासपुर- टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द रही ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियाँ ;-
दिनांक 17 जुलाई, 2026 को झारसुगुड़ा से चली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू चांपा में स्टेशन समाप्त हुई एवं यह गाड़ी चांपा एवं दगोरी के बीच रद्द रही अर्थात यह गाड़ी चांपा से 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बन कर झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई ।

Search

Archives