म्यांमार। रखाइन राज्य से रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर निकली दो नाव बंगाल की खाड़ी में डूब गईं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के अनुसार, इनमें 500 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यूएनएचसीआर और आईओएम ने गहरी चिंता जताई है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के एक बयान के मुताबिक, दो नाव जून के अंत में म्यांमार के पश्चिमी राज्य रखाइन से रवाना हुईं, जिनमें ज्यादातर रोहिंग्या यात्री सवार थे, जिनमें कुछ ऐसे भी थे जो बांग्लादेश में सीमा पार शरणार्थी शिविरों से आए थे।
एक नाव प्रस्थान के कुछ ही समय बाद संपर्क टूट गया, जिसमें लगभग 250 लोग सवार थे। दूसरी नाव 8 जुलाई को म्यांमार के अय्यारवाडी तट के पास डूब गई, जिसमें कथित तौर पर 280 लोग सवार थे। एजेंसियों ने कहा हालांकि घटनाओं और हताहतों की संख्या की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यूएनएचसीआर और आईओएम संभावित रूप से होने वाली भारी जानमाल की हानि को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं।







