Home » सुलभ शौचालय के कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी फरार
कोरबा छत्तीसगढ़

सुलभ शौचालय के कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी फरार

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित मटन मार्केट के समीप सुलभ शौचालय में कार्यरत कर्मचारी पर एक व्यक्ति ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का उपचार बालको अस्पताल में जारी है, जबकि आरोपी वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, परसाभाठा निवासी सुलभ शौचालय में कार्यरत हैं। 13 जुलाई की रात लगभग 3 बजे ड्यूटी के दौरान परसाभाठा निवासी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद के बाद कर्मचारी पर चाकू से लगातार तीन वार कर दिए। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बालको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान राज, निवासी परसाभाठा के रूप में हुई है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

Search

Archives