Home » खड़े टैंकर में घुसी तेज रफ्तार ईको कार, तीन युवकों की मौत
उत्तर प्रदेश

खड़े टैंकर में घुसी तेज रफ्तार ईको कार, तीन युवकों की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क़ हादसा सामने आया। टांडा-दढिय़ाल मार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार सडक़ किनारे खड़े टैंकर में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शनिवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।

Search

Archives