Home » जिला अस्पताल के 5 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के 5 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

रायपुर-पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला अस्पताल के 5 कर्मचारी सहित कुल 7 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है। सर्दी जुकाम और गले में दर्द के साथ खराश और बुखार बदन दर्द की शिकायत पर की गई जांच के बाद सात लोगों की रिपोर्ट पॉजटिव आई है।जानकारी के अनुसार विगत शुक्रवार को मरवाही ब्लॉक में पदस्थ शिक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दूसरे दिन जिला अस्पताल में पदस्थ पांच अस्पताल कर्मचारी एवं गौरेला ब्लॉक के रहने वाले मां बेटा सहित कुल 7 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जिसके बाद अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार मरवाही में पॉजिटिव मिले शिक्षक की कल ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पूरी कर ली गई थी और आज मिले संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी कल से शुरू कर दी जाएगी। जिला प्रशासन कोरोना को लेकर एक्टिव है। आगामी 10 अप्रैल को कोविड को लेकर इंडिया लेबल पर भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार कोविड से निपटने की लेकर तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल भी किया जाना है।

Search

Archives