Home » 50 हजार की लूट के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा

50 हजार की लूट के आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर। बलौदा पुलिस ने 50 हजार की लूट करने वाले आरोपी को 03 दिन में भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध 392 भादवि के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी प्रकाश कुमार खूंटे के विरूद्ध पूर्व में फर्जी पुलिस बनकर अवैध वसूली के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी प्रकाश खूंटे से लूट का रकम बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक बाइक को भी जप्त किया गया है।प्रार्थी दाउराम बनर्जी निवासी हरदीविशाल विगत 4 अप्रैल को गांव के विरेन्द्र यादव और दिपेश मिरी को अपने साथ लेकर भैंसा खरीदने के लिये सज्जन कुमार बर्मन से 50 हजार रूपये लेकर ग्राम पथरी जिला कोरबा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे हरदीविशाल एवं खिसोरा के बीच डबरी के पास मेन रोड में एक पल्सर बाइक पर अज्ञात व्यक्ति आया। उसने प्रार्थी से कहा कि तुम लोग जब कोई अधिकारी गाडी रोकता है तो क्यों नही रोकते हो, कुछ गलत सामान तो अपने पास नही रखे हो, कहकर धमकाने लगा। इसी दौरान प्रार्थी के हाथ में रखे 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गया। प्रार्थी ने अज्ञात व्यक्ति को देखने पर पहचान लेने की बात कही। प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना बलौदा के अपराध क्रमांक 134/23 धारा 392 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बलौदा पुलिस ने हुलिया के आधार पर आरोपी के निवास स्थान से घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश खूंटे को हिरासत में ले लिया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक बाइक होण्डा साइन लाल काला रंग बीना नम्बर एवं लूट की रकम गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया है। आरोपी प्रकाश खुंटे पिता अखिलेश कुमार खुंटे 26 वर्ष साकिन ग्राम कुरमा बलौदा को गिरफ्तार कर यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कमलेश्वर मिश्रा, सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, प्रधान आरक्षक केदार साहू, आर. संतोष रात्रे, दिलीप माथुर, अहमद कुरैशी, जितेन्द्र कुर्रे, मो. शहबाज, उमेश यादव, संतोष राज, युवराज सिंह, लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Search

Archives