हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स स्थित फिल्म नगर में शुक्रवार तड़के टॉलीवुड अभिनेता धर्मा के घर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि घर की बाउंड्री वॉल और गेट को नुकसान पहुंचा है। पुलिस की मानें तो कार चला रहा युवक कथित तौर पर शराब के नशे में था।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया : जोरदार आवाज सुनकर अभिनेता धर्मा और उनके परिवार के सदस्य जाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही जुबली हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची और कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







