Home » ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मशहूर अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शामिल हुए विक्की कौशल
मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मशहूर अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शामिल हुए विक्की कौशल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मशहूर अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन पैलेस में हुई। इस निजी समारोह में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।

शैलेश लोढ़ा ने विक्की का गले लगाकर किया स्वागत इस वायरल वीडियो में विक्की कौशल सफेद शेरवानी जैकेट और काली पैंट पहने बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वेन्यू पर पहुंचते ही शैलेश लोढ़ा ने विक्की का गले लगाकर स्वागत किया और उन्हें बाकी मेहमानों से मिलवाया।

हाल ही में शैलेश ने विक्की की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि इतनी बड़ी सफलता और शोहरत मिलने के बाद भी विक्की बहुत ही विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं।

प्रशंसकों के मजेदार कमेंट्स :  सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर प्रशंसक ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने विक्की कौशल के अच्छे व्यवहार की तारीफ की। ‘तारक मेहता’ सीरियल के प्रंशसकों ने दिलीप जोशी को याद करते हुए पूछा, ‘जेठालाल कहां हैं?’ वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर पूछा कि शैलेश लोढ़ा के प्रसिद्ध शो ‘तारक मेहता’ के कलाकार शादी में नजर क्यों नहीं आ रहे हैं?

‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे विक्की :  विक्की कौशल जल्द ही मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Search

Archives