Home » ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर ने रणवीर को किया बर्थडे विश, एक खास पोस्ट साझा कर लिखी दिल की बात
मनोरंजन

‘धुरंधर’ के डायरेक्टर ने रणवीर को किया बर्थडे विश, एक खास पोस्ट साझा कर लिखी दिल की बात

फिल्म ‘धुरंधर’ के निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर रणवीर के जन्मदिन पर एक खास पोस्ट साझा कर अपने दिल की बात लिखी है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोमवार 6 जुलाई को 41 साल के हो गए हैं।

निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता रणवीर सिंह के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास और इमोशनल पोस्ट साझा किया है। उन्होंने रणवीर को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग के अनुभव साझा किए और रणवीर की जमकर तारीफ भी की।

रणवीर के अभिनय के कायल हुए आदित्य :  आदित्य ने इन शानदार तस्वीरों के साथ लिखा कि उन्हें पहले से पता था कि रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, लेकिन इस फिल्म के सफर के बाद वह रणवीर के अभिनय और उनके अच्छे इंसान होने के कायल हो गए हैं।

शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ :  आदित्य के मुताबिक, फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर का काम भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है। उन्होंने लिखा कि 26/11 वाले सीन, पठानकोट नरसंहार और कोर्ट के बाहर वाले दृश्यों में रणवीर ने कमाल की एक्टिंग की है।

Search

Archives