मास्टरमाइंड अब भी फरार, एसपी दोपहर को करेंगे खुलासा
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राज ज्वैलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।
मामले का आधिकारिक खुलासा आज दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के मीटिंग हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पूरे घटनाक्रम, गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका, बरामदगी और आगे की कार्रवाई की जानकारी मीडिया के सामने रखेंगे।
गौरतलब है कि कटघोरा क्षेत्र के राज ज्वैलर्स में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी थी। अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है। सभी की निगाहें अब एसपी की प्रेस वार्ता पर टिकी हैं।







