Home » केतन हत्याकांड: कोडवर्ड्स, निकनेम और इमोजी के जरिए रची गई साजिश
देश

केतन हत्याकांड: कोडवर्ड्स, निकनेम और इमोजी के जरिए रची गई साजिश

सिया की सीक्रेट चैट्स डिकोड करेगी पुलिस

पूणे । महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या के मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी सिया गोयल की मोबाइल चैट्स को डिकोड करने में जुटी है। इन चैट्स में कोडवर्ड्स, निकनेम और इमोजी का इस्तेमाल किया गया है, जिनका मतलब केवल सिया ही बता सकती है।

पुलिस ने अदालत को बताया कि सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी के फोन से बरामद डिजिटल डेटा में गोपनीय भाषा, छिपे नाम और इमोजी का इस्तेमाल है। सहायक लोक अभियोजक राजश्री विरकुड ने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिल चुकी है। ये चैट्स केवल आरोपी ही समझा सकती हैं। पुलिस ने सिया और चेतन की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, ताकि दोनों को आमने-सामने बिठाकर चैट्स का संदर्भ समझा जा सके, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है (16 जुलाई तक)। 18 जून को केतन अग्रवाल और सिया गोयल लोहगढ़ किले गए थे।

पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने मिलकर केतन को किले से नीचे धक्का दे दिया। दोनों की सगाई हो चुकी थी और नवंबर में शादी तय थी। पुलिस ने सिया द्वारा केतन का पासपोर्ट फेंकने वाली जगह पर पंचनामा किया। हत्या की रिहर्सल वाली जगह का भी पंचनामा किया। सिया का दूसरा मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि अपराध स्थल के आसपास कई गवाह सामने आए हैं। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों के बीच वित्तीय लेन-देन की भी जांच हो रही है। केतन द्वारा सिया को दिए गए पैसे के लेन-देन का विवरण उचित समय पर खुलासा किया जाएगा।

अप्रैल से शुरू हुए अभियान में 150 से ज्यादा संदिग्ध और पीड़ितों की पहचान हुई। 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 270 से ज्यादा नए जांच केस खोले गए। पुलिस का मानना है कि असली संख्या कहीं ज्यादा है, क्योंकि कई मामले रिपोर्ट ही नहीं होते। यूरोपोल और ब्रिटेन की एनसीए ने कहा कि यह अपराध अब अलग-अलग नहीं, बल्कि संगठित रूप ले चुका है। एनसीए के डिप्टी डायरेक्टर नाइजल लियरी ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए समन्वित तरीके से हो रहा है। पुलिस ने सभी पीड़ितों से आगे आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस की सियोभान ब्लेक ने कहा कि यह उनके करियर के सबसे भयानक मामलों में से एक है।

Search

Archives