राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चार जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। अपने इस दौरे के दौरान पीएम मोदी जयपुर मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला भी रखी, जिसकी अनुमानित लागत 13,000 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में हाल में भर्ती हुए लगभग 54,000 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।
रिफाइनरी का निर्माण अपने आप में एक विशाल इंजीनियरिंग उपलब्धि है। निर्माण के दौरान लगभग 1.5 करोड़ घन मीटर मिट्टी हटाई गई. 16 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग हुआ। करीब 3 लाख मीट्रिक टन स्टील लगाया गया. 28 हजार किलोमीटर लंबी केबलिंग की गई। 125 मीटर ऊंचा विशाल कोक डोम बनाया गया। यह परियोजना विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी जोधपुर पहुंचे और नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान योजना की भी शुरुआत की। वहीं, पीएम मोदी को टर्मिनल का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत, सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू समेत कई अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम ने जताया आभार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने एक्स पर वीडियो साझा किया और लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने में सक्षम है। राजस्थान की विरासत, झरोखों और मेहराबों से सुसज्जित यह भवन सतत विकास का अनुपम उदाहरण है। इस सौगात से मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व विस्तार मिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है।
23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय… pic.twitter.com/GY1rHSHu0z
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 4, 2026
कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की- पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी : पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि कांग्रेस ने रिफाइनरी के काम में देरी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जरूरी कामों के लिए भी मंजूरी नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हरमोज के बंद होने के बावजूद भी देश में एक भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं हुआ। पिछले चार साल में पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। दुनिया भर में क्रूड के दाम 40 से 50 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑयल रिफाइनरी राजस्थान के लिए साधारण नहीं है। यह हमारी 24वीं रिफाइनरी है। इसको विश्वस्तर के मापदंडों पर तैयार किया गया है।







