Home » सोशल मीडिया का दौर और नए एक्टर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर जानें दिव्या दत्ता ने क्या कहा
मनोरंजन

सोशल मीडिया का दौर और नए एक्टर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर जानें दिव्या दत्ता ने क्या कहा

सोशल मीडिया के दौर पर नए एक्टर्स के सामने चुनौतियां बढ़ गई है। एक बातचीत के दौरान दिव्या दत्ता ने ये बात कही है।  दिव्या दत्ता को हाल ही में वेब सीरीज ‘चिरैया’ में एक ऐसी महिला का किरदार निभाने के लिए तारीफ मिली, जो अपने परिवार के खिलाफ आवाज उठाती है। हाल ही में दिव्या ने सोशल मीडिया के दौर में एक्टर्स के सामने आने वाली नई चुनौतियों, किरदार पर आधारित कहानियों पर स्टार सिस्टम के असर और दूसरी चीजों के बारे में बात की। दिव्या का मानना है कि आज के एक्टर्स के लिए नई चुनौती सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर कल्चर का बढ़ना है।

एक बातचीत के दौरान दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया के दौर और नए एक्टर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर कहा कि जब मौकों की बात आती है, तो मुझे लगता है कि जब मैंने शुरुआत की थी, तब हमें कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था क्योंकि तब मौके और माध्यम कम थे।

आजकल आप अपने लिए एक रील बना सकते हैं और अचानक स्टार बन सकते हैं। प्रोड्यूसर आप पर ध्यान देते हैं और कहते हैं, ‘ठीक है, इस व्यक्ति को लेते हैं।’ इस लिहाज से यह आसान हो गया है।

Search

Archives