Home » श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
खेल

श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की तारीखों का एलान हो चुका है। पहला गॉल में 15 से 19 अगस्त को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त को सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम सीरीज है।

भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था और जीता था। हाल फिलहाल में भारत का टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से टीम विश्व टेस्ट चैंपियशिप अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका की टीम भारत से एक स्थान नीचे छठे स्थान पर है। भारत को 2027 में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे टेस्ट मैचों में से अधिकतर मैच जीतने जरूरी हैं।

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 अंकतालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉटाईनो रिजल्टअंकजीत प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया8710008487.50
2दक्षिण अफ्रीका4310003675.00
3न्यूजीलैंड6410105272.22
4बांग्लादेश4210102858.33
5भारत9440105248.15
6श्रीलंका3110101644.44
7इंग्लैंड13480103824.36
8वेस्टइंडीज9170101614.81
9पाकिस्तान41300048.33

भारत 2017 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले दोनों क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जोड़ने की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में टी20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिलहाल केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही तय मानी जा रही है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड
दोनों टीमें अब तक 46 टेस्ट में आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से भारत ने 22 टेस्ट जीते हैं। 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।  भारत 2017 के बाद पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। इससे पहले दोनों क्रिकेट बोर्ड इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी जोड़ने की संभावना पर चर्चा कर चुके थे। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में टी20 सीरीज का कोई जिक्र नहीं किया गया। ऐसे में फिलहाल केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही तय मानी जा रही है।

दोनों टीमें पिछली बार इस प्रारूप में 2021/22 में आमने-सामने आई थीं। तब भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हरया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पिछली लगातार पांच टेस्ट सीरीज जीती हैं। ऐसे में टीम इंडिया की नजर जीत का पंजा लगाने की होगी।

Search

Archives