Home » स्कूल बस पर गिरा पेड़ : हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत, चार घायल
देश

स्कूल बस पर गिरा पेड़ : हादसे में 11 साल के बच्चे की मौत, चार घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में हादसा हो गया। चेंबूर में  स्कूल बस पर पेड़ गिरने से स्कूल बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें 18 बच्चे सवार थे। इस  हादसे में 11 साल के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा मंगलवार की दोपहर में हुआ, जब तिलक नगर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। अचानक एक बड़ा पेड़ बस पर गिर गया। हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह दब गया। बस कंडक्टर और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
एक छात्र की मौत, चार बच्चे घायल :  पुलिस के अनुसार हादसे में बस पर सवार 11 वर्षीय छात्र विहान श्रीवास्तव की मौत हो गई है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बस में सवार 12 बच्चों को बस कंडक्टर और स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित निकाला। इनमें से चार छात्रों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्रों को इलाज के लिए जेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार बच्चों की हालत स्थिर है, गंभीर रूप से घायल छात्र विहान श्रीवास्तव (11 वर्ष) को शाम 4:23 बजे मृत घोषित कर दिया गया।”

Search

Archives