Home » पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के अपहरण एवं फिरौती के मामले का किया पर्दाफाश
छत्तीसगढ़

पुलिस ने मरवाही थाना क्षेत्र के अपहरण एवं फिरौती के मामले का किया पर्दाफाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 20 जून की सुबह 11.00 बजे गिरीश यादव पिता रंजित यादव उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम उषाढ थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को पिस्टल दिखाकर उसके घर से दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अपहरण कर बलेनो कार में बैठाकर ले जाने की घटना सामने आई थी। मामले की रिपोर्ट थाना मरवाही में पीड़ित की पत्नी के द्वारा दर्ज कराई गई थी।

थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 333, 140(3), 351(3), 3(5) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को दिया गया, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक जीपीएम मनोज खिलारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला साइबर सेल जीपीएम एवं थाना मरवाही की संयुक्त टीम द्वारा लगातार डिजिटल ट्रैकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही किया गया।

इसी क्रम में पीड़ित गिरीश यादव के घर में छूटे मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल धाकर के द्वारा कॉल करके गिरीश यादव को छोड़ने के एवज में 20,000,00/-(बीस लाख रू.) की मांग एवं नही देने पर जान से मारने की धमकी भरे कॉल आने लगे, जिस पर उक्त नंबर का सीडीआर, टावर लोकशन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के सही लोकेशन का पता लगाया गया तथा विभिन्न राज्यों में पुलिस टीम भेजा जाकर अपहृत गिरिश यादव को सही सलामत बरामद किया गया। साथ ही 03 अपहृर्ताओ को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय मरवाही के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम विवेचना किया जायेगा ।

गिरफ्तार आरोपी – पुंडलिक केंद्रे (1)पिता लक्ष्मण केंद्रे जाति बंजारी उम्र 37 साल साकिन (2) उमरगा (रेतू) थाना जलकोट जिला लातूर महाराष्ट (3) चंद्रेशखर पिता गंगाराम उम्र 30 साल साकिन बाशनी जोधपुर सरस्वती नगर ओम कालोनी जिला जोधपुर राजस्थान (4) शेषपाल सिंह पिता हरि प्रसाद सिंह जाति यादव उम्र 30 साल साकिन नगला भिक्की सुराया थाना एंका जिला फिरोजाबाद (उ.प्र.)

बरामद सामग्री – एक पिस्टल एवं 6 नग जिंदा कारतूस, 6 नग एन्ड्राईड मोबाईल फोन, एक स्कार्पियो एन वाहन जिसमें नीली बत्ती एंव पुलिस लिखा प्लेट लगा हुआ है।

Search

Archives