कल्कि 2 में आलिया भट्ट की सरप्राइज एंट्री की खबर है, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने हैदराबाद में शूटिंग पूरी कर ली है और वे दीपिका पादुकोण को रिप्लेस नहीं, बल्कि एक नए दमदार किरदार में नजर आएंगी।
डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि साल 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है, जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड क्वीन आलिया भट्ट अब इस बड़े साइंस-फिक्शन यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं।
खबर है कि आलिया ने पिछले महीने हैदराबाद में लगभग 5 दिनों तक फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है, लेकिन अगर ये खबर सच है, तो प्रभास और नाग अश्विन के साथ आलिया का यह पहला बड़ा कोलेबोरेशन होगा।
दीपिका की जगह साई पल्लवी की एंट्री, तो आलिया का क्या है रोल?
शुरुआत में ऐसी अफवाहें थीं कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने के बाद आलिया भट्ट उनके किरदार सुमति (भगवान कल्कि की मां) का रोल निभाएंगी, लेकिन ताजा अपडेट्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। चर्चा है कि दीपिका के हटने के बाद सुमति का रोल निभाने की रेस में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, आलिया भट्ट को इस फिल्म में रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं, बल्कि एक बिल्कुल नए और बेहद दमदार कैरेक्टर के लिए कास्ट किया गया है, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएगा।







