Home » वन विभाग की कार्रवाई : चिरान बेचने की फिराक में थे आरोपी, दो गिरफ्तार, 24 नग लकड़ी जब्त
छत्तीसगढ़

वन विभाग की कार्रवाई : चिरान बेचने की फिराक में थे आरोपी, दो गिरफ्तार, 24 नग लकड़ी जब्त

कांकेर।  कापसी वन विभाग ने रविवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मोटरसाइकिल से चिरान बेचने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने यह कार्रवाई की।

वन विभाग की टीम ने आधी रात को आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। निहार व्यापारी और मनीष टेकाम के घर से 24 नग चिरान जब्त किया गया। आरोपी इस चिरान को बेचने की तैयारी में थे। मुखबिर ने कापसी वन विभाग को इसकी जानकारी दी थी। खैरकटा से वन विभाग की टीम ने आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से रखी गई लकड़ी को जब्त किया गया।

Search

Archives