Home » जहरीली शराब कांड रोकने अठावले का अनोखा फॉर्मूला, बोले- कच्ची दारू को दी जाए कानूनी मान्यता
देश

जहरीली शराब कांड रोकने अठावले का अनोखा फॉर्मूला, बोले- कच्ची दारू को दी जाए कानूनी मान्यता

ठाणे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने हाथ से बनाई जाने वाली कच्ची शराब को कानूनी मान्यता देने की वकालत करते हुए कहा है कि इससे न केवल सरकार का राजस्व बढ़ेगा, बल्कि जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर भी रोक लगाई जा सकेगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी शराब के उत्पादन और बिक्री को सरकारी नियंत्रण में लाया जाए, ताकि उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी तालुका स्थित बापगांव में एक निजी कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अठावले ने हाल ही में पुणे में हुई जहरीली शराब त्रासदी का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग अक्सर कच्ची शराब का सेवन करते हैं, जिससे कई बार जहरीली शराब के कारण जानलेवा घटनाएं सामने आती हैं। अठावले ने कहा कि यदि सरकार इस तरह की शराब को वैध बनाकर उसके उत्पादन को विनियमित करे तो अवैध कारोबार पर अंकुश लगेगा और लोगों को सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध हो सकेगा, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है।

Search

Archives