नई दिल्ली। दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैक्स अस्पताल, साकेत का दौरा कर दुखद अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। उपस्थित डॉक्टरों के साथ चल रहे उपचार की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। अस्पताल अधिकारियों के समन्वय से घायलों के चिकित्सा खर्च की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिले। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी और गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची : मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आज फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच कर रही है। तेज बारिश भी हो रही है। वहीं आंधी तूफान में होटल से शीशे नीचे गिर रहे हैं। आंधी आने से बिल्डिंग से टूटे हुए शीशे और अन्य मालवा, साइन बोर्ड नीचे गिरने लगे। इससे होटल के आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी बैठे थे जो की दूर हो गए हैं। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।







