Home » मर्दापाल के जंगल में गाज गिरने से 15 मवेशियों की मौत
छत्तीसगढ़

मर्दापाल के जंगल में गाज गिरने से 15 मवेशियों की मौत

कोंडागांव। कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्दापाल के जंगल में चरने गए 15 मवेशियों की गाज गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी गांव के सरपंच से लेकर उच्च अधिकारियों को दी गई।मामले की जानकारी देते हुए ओलधर कोर्राम ने बताया कि उसका छोटा भाई लिमधर व धनसिंह के मवेशी घर से कुछ दूर स्थित जंगल में चरने गए थे। दोपहर को आंधी तूफान व गरज के चलते सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली चमकने के साथ ही गाज गिरने से धनसिंह के 12 मवेशी व लिमधर के 3 मवेशी गाज की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई है।

Search