Home » मल्हार: नारियल खरीदने को लेकर विवाद… फिर धारदार कैची से पिता पुत्र पर हमला, हालत गंभीर
छत्तीसगढ़

मल्हार: नारियल खरीदने को लेकर विवाद… फिर धारदार कैची से पिता पुत्र पर हमला, हालत गंभीर

बिलासपुर। थाना मस्तूरी अंतर्गत मल्हार चैकी क्षेत्र में ंएक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी हमले में बदले गया। पिता पुत्र पर धारदार कैची से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रार्थी रूपचंद केंवट निवासी मेला चैक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 4 मई की रात करीब 8 बजे वह काम से लौट रहा था। तभी मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि उसके भाई रूपेश केंवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने हमला कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां रूपेश मेडिकल स्टोर के सामने बेहोश पड़ा था। जबकि पिता मनहरण की पीठ से खून बह रहा था।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों की स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि नारियल खरीदने की बात को लेकर पहले गांपा बाई श्रीवास से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसका बेटा ज्ञान उर्फ लक्की पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने चाकूनुमा कैची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे रूपेश के होंठ, भुजा, सीने और पेट तथा मनहरण की पीठ और कमर में गंभीर चोटे आई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296, 351(3) 118(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल प्रारंभिक एफआईआर दर्ज की गई है, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती है। मामले की जांच जारी है।

Search

Archives