Home » फलता सीट पर दोबारा वोटिंग का फैसला, 285 बूथों पर 21 मई को पड़ेंगे वोट
देश

फलता सीट पर दोबारा वोटिंग का फैसला, 285 बूथों पर 21 मई को पड़ेंगे वोट

कोलकाता।  चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की 144-फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों समेत) पर 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच नए सिरे से मतदान कराया जाएगा और मतों की गिनती 24 मई 2026 को होगी।

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल इसे चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवालों से जोड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ दल आयोग के निर्णय पर नजर बनाए हुए है।

29 अप्रैल को चुनाव के दौरान क्या हुआ? :  आयोग ने यह निर्देश 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद जारी किए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अपराध हुए थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया था। आयोग ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है। निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह फैसला चुनावी शुचिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे मतदाताओं का विश्वास बहाल होने की उम्मीद है।

आयोग के इस फैसले के बाद 4 मई को राज्य की 294 में से केवल 293 विधानसभा सीटों की मतगणना होगी। पहली बार ऐसा होगा जब एक विधानसभा सीट को अलग रखकर बाकी राज्य के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक हलकों में इसे बेहद असाधारण और ‘नजीरविहीन’ कदम माना जा रहा है।

Search