Home » उत्तर भारत में सूर्य का ‘रौद्र रूप’, दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर देश

उत्तर भारत में सूर्य का ‘रौद्र रूप’, दिल्ली-यूपी समेत 10 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

हिल स्टेशन्स में तापमान 40 डिग्री के पार

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ते हुए 42 डिसे. से 44 डिसे. के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे अप्रैल के महीने में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का अहसास हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के बांदा जैसे जिलों में पारा 45.4 डिसे. तक पहुंच गया है, जबकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक इसी तरह के शुष्क और गर्म मौसम का अनुमान है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

लू व भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

गुरुवार को पंजाब के बठिंडा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां लू व भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीजन में अभी तक का यह सबसे अधिक तापमान है।

Search

Archives