Home » हत्या के पांच आरोपियों का तिल्दा में पुलिस ने निकाला जुलूस, पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़

हत्या के पांच आरोपियों का तिल्दा में पुलिस ने निकाला जुलूस, पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम

रायपुर। तिल्दा क्षेत्र में 5 आरोपियों ने एक व्यक्ति की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद इन आरोपियों का तिल्दा में जुलूस निकाला गया। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में विगत 31 मार्च 2023 को सामने आया था। कुंदरू निवासी प्रार्थी के मामा का बेटा आयुष पाल ने फोन पर बताया गया कि जलसो गांव के आशु, ईशु ,फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथी कार और बाइक से घर आए थे। घर में जबरन घुसकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा से मामा पर प्रहार कर दिया।घटना की सूचना के बाद प्रार्थी अपने मामा के घर पहुंचा। उसने देखा की उसके मामा जितेन्द्र पाल घर के हाल में लहु लुहान पड़े हुए हैं। मामा होश में थे, लेकिन ठीक से बातचीत नहीं कर पा रहे थे और कुछ दूरी पर हाल में ही आयुष भी लहु लुहान पड़ा हुआ था। प्रार्थी के मामा के शरीर में धारदार वस्तु से मारने से चोटे लगी थी। आयुष के भी पेट समेत अन्य हिस्सों में चोटें लगी थी। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान प्रार्थी के मामा जितेन्द्र पाल की मौत हो गई।दीपावली के समय आशु, फेन्टा व अन्य ने मामा जितेन्द्र पाल को ठेकेदारी करने पर एक लाख रूपये देने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी पैसा नहीं देने के कारण से ही आशु, ईशु, फेन्टा, रवि एवं उसके अन्य साथी मिलकर जितेन्द्र पाल (मामा) और उसके बेटे आयुष पाल की हत्या करने की नियत से घर में घुसकर चाकू, पत्थर, लाठी, डंडा वगैरह से मारपीट कर जितेन्द्र पाल की हत्या कर दिए और उनके बेटे को आयुष पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुचाएं। मामले में नेवरा थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद रेड कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस निकाला गया। गिरफ्तार आरोपियों में आशु उईके पिता मुन्ना उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राम जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर, शुभम घोष उर्फ राजा पिता सुप्रिया घोष उम्र 26 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, विकास घोष उर्फ सुभाष घोष पिता सुप्रिया घोष उम्र 24 साल निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर, बलराम यादव उर्फ राजा पिता इन्दरभान यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुंदरू थाना तिल्दा नेवरा रायपुर, शिव कुमार उईके पिता कोदू उईके उम्र 26 साल निवासी ग्राज जलसो थाना तिल्दा नेवरा रायपुर शामिल हैं।

Search

Archives