ग्रेटर नोएडा। गौतम बुध नगर में सोमवार को हुई हिंसक झड़प के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने 200 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि कमिश्नरेट के लगभग 80 से अधिक स्थानों पर उत्पात एवं उपद्रव बढ़ाने से कानून व्यवस्था खराब हुई है। साथ ही सेक्टर 63 में दो स्थान एवं फेस दो थाना क्षेत्र की मदरसन कंपनी के आसपास आगजनी की घटना की गई। प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए टीमें सीसीटीवी फुटेज और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज से जांच कर रही हैं। पुलिस ने हिंसक झड़प पर विभिन्न थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए हैं।







