Home » बोलेरो ने चाचा-भतीजा को कुचला, दोनों की मौत
हरियाणा

बोलेरो ने चाचा-भतीजा को कुचला, दोनों की मौत

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के पश्चिमी यमुना नहर के पास बुधवार सुबह 11 बजे बोलेरो ने पैदल चल रहे चाचा-भतीजा को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। स्वजन का दावा है कि गाड़ी पर पुलिस लिखा था और वह सीआईए की गाड़ी थी। सूचना मिलते ही रामनगर थाना व महिला डीएसपी मीना अस्पताल में पहुंचीं। शिव कालोनी निवासी जगत सिंह (45) कूड़ा बीनता था और बालाजी कालोनी निवासी भीम सिंह (62) की कबाड़ी की दुकान है।

Search

Archives