मौसम बदलने के साथ ही सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। गर्मी भी शुरू हो चुकी है और अब तेज गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो चली है। इस मौसम में तेज धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस मौसम में हाई बीपी के मरीजों को खास ध्यान देने की जरूरत होती है।
ऐसे में जरूरी है कि खानपान, पानी की मात्रा और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में हाई बीपी के मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, क्या खाएं और किन चीजों से बचें, ताकि आप इस मौसम में भी खुद को स्वस्थ रख सकें।
पर्याप्त पानी पिएं :
नमक का सेवन सीमित रखें :
हल्का और हेल्दी भोजन करें :
धूप से बचाव करें :
कैफीन और जंक फूड से दूरी : ज्यादा चाय, कॉफी और जंक फूड शरीर में डिहाइड्रेशन और बीपी बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इनकी जगह ताजे जूस, छाछ और हेल्दी स्नैक्स को प्राथमिकता दें। मानसिक तनाव भी हाई बीपी का बड़ा कारण है। गर्मियों में चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ जाती है, इसलिए योग, ध्यान और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। इससे न सिर्फ मन शांत रहता है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी संतुलित रहता है।
नियमित बीपी चेक करें : गर्मियों में ब्लड प्रेशर का स्तर बदल सकता है, इसलिए नियमित रूप से बीपी मॉनिटर करना जरूरी है। इससे समय रहते किसी भी बदलाव का पता चल सकता है और इलाज आसान हो जाता है।
डिस्क्लेमर : उक्त लेख धार्मिक आस्था व लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए Today Studio उत्तरदायी नहीं है।







